तीन राज्यों में महिला कांग्रेस, 9 में एनएसयूआई अध्यक्ष बदले

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने अरुणाचल, कर्नाटक तथा चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस के अध्यक्ष तथा बिहार ओडिशा, दिल्ली सहित 9 राज्यों में छात्र संगठन एनएसयूआई के अध्यक्ष बदले हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार देर रात यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि श्रीमती नंदिता हुड्डा को चंडीगढ़, चीकू नाची को अरुणाचल प्रदेश तथा सौम्य रेड्डी को कर्नाटक महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि जयशंकर प्रसाद को बिहार, सिकंदर बोरा को चंडीगढ़, आशीष लांबा को दिल्ली, अभिनंदन ठाकुर को हिमाचल प्रदेश, बिनय ओरांव को झारखंड, जॉयस्वान केएच को मणिपुर, उदित नारायण प्रधान को ओडिशा, प्रियंका चौधरी को पश्चिम बंगाल तथा वाई वेंकटा स्वामी को तेलंगाना एनएसयूआई का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

 

Next Post

लंबी दूरी के ग्लाइड बम 'गौरव' का पहला सफल उड़ान परीक्षण

Tue Aug 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 13 अगस्त (वार्ता) रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई से मंगलवार को लंबी दूरी के ग्लाइड बम गौरव का सफल पहला उड़ान परीक्षण किया है। यह परीक्षण ओडिशा […]

You May Like