कांग्रेस के आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

*कांग्रेस के आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यत*

ग्वालियर। आराधना गार्डन में आयोजित हेमू कालानी मंडल के मंडल सम्मेलन में कांग्रेस के आधा सैकड़ा कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस के आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अभय चौधरी ने कांग्रेस के आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंग वस्त्र पहनकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर सभापति मनोज तोमर, महामंत्री विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया, विधानसभा संयोजक विवेक जोशी, विधानसभा प्रभारी सुसेंद्र परिहार, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, मंडल प्रभारी महेंद्र सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, राकेश माहौर, पार्षद संजीव पोतनीस, मोहित जाट, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ममता भिलवार, मंडल अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व जीडीए अध्यक्ष रविंद्र सिंह राजपूत, संतोष गोडयाले, विधि प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक संजय सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे।

Next Post

कलेक्टर ने माधव अंधाश्रम का किया निरीक्षण

Thu Mar 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने देर शाम माधव अंधाश्रम पहुँचकर निरीक्षण किया और शिक्षकों व विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने अंधाश्रम में रहने वाले बच्चों के लिये सभी व्यवस्थायें बेहतर से बेहतर करने के निर्देश दिए। […]

You May Like