नक्सलियों के प्लांट किए आईईडी बम विस्फोट से महिला की मौत

सुकमा 12 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकुमा जिले में नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी बम के ब्लास्ट होने से महिला की मौत हो गई है।

बताया जाता है कि किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका गांव निवासी महिला कवासी सुक्की रविवार को शाम पांच बजे गाय चराने के लिए निकली थी। महिला गाय चराने के लिए जंगल के पगडंडी मार्ग में चल रही थी कि वह नक्सलियों के प्लांट किये गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आ गई। बम के फटने से जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो वह मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। घटना की पुष्टि सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निखिल रखेजा ने भी की है।

 

Next Post

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शर्मा ने फहराया निज निवास पर तिरंगा

Mon Aug 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 12 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज अपने निवास पर तिरंगा फहराया। श्री शर्मा ने राजधानी भोपाल स्थित अपने निवास पर तिरंगा […]

You May Like