शिवपुरी में सौ वर्ष पुरानी हवेली की दीवार गिरी, कोई हताहत नहीं

शिवपुरी, 08 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला मुख्यालय के पुराने शहर में स्थित एक सौ वर्ष पुरानी हवेली की दीवार बारिश के चलते अचानक गिर गयी। हादसा रात में हुआ, जिसके चलते कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि हवेली की दीवार अचानक गिर गयी। दुर्घटना रात को हुयी जिसके चलते कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया गया है कि हवेली लगभग 100 साल पुरानी है। इस हवेली में फिल्मों के प्रसिद्ध पटकथा लेखक जावेद अख्तर के परिवारजन रहा करते थे और वह भी अपने बचपन में यहां आया जाया करते थे। हवेली में अभी भी कुछ किराएदार रहते हैं। शिवपुरी में पिछले चार दिनों से रुक रुक कर वर्षा हो रही है। संभवत: बारिश के चलते ही हवेली की दीवारी गिरी है।

Next Post

हत्या का खुलासा: अवैध संबंधों के चलते हुयी थी महिला के पति की हत्या

Thu Aug 8 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email हरदा, 08 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या अवैध संबंधों के चलते की गयी थी। पुलिस […]

You May Like