श्रावण सोमवार को खलघाट नर्मदा स्नान के दौरान गहरे पानी में डुबने से युवक की मौत

धामनोद। थाना क्षेत्र के ग्राम खलघाट में आज श्रावण मास के तीसरे सोमवार को दोपहर 2 बजे के लगभग अपने साथियों के साथ नर्मदा नदी पर स्नान करने आए दीपक पिता देवाजी तागडे उम्र 35 साल निवासी छिंदवाड़ा, हाल मुकाम सती विहार कॉलोनी धामनोद गहरे पानी में चले जाने के कारण डुब गया। धामनोद पुलिस थाने की सुचना पर डीआरसी केंद्र धरमपुरी की टीम के होमगार्ड सैनिक दिनेश वर्मा एवं टीम से झबरसिंग, महेश, मोहन, गोविंद, सोहन मौके पर पहुंचे। जहां करीब एक घंटे की मषक्कत के बाद युवक को ढुंढ निकाला। उसे तुरन्त नगर के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम किया जाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

 

 

 

क्या कहना है इनका –

 

 

एक व्यक्ति खलघाट में नहा रहा था उसकी डूबने से मौत हो गई। धामनोद निवासी है, यह घटना 11 बजे की बताई जा रही है। हंड्रेड डायल के द्वारा हमें सूचना मिली। – श्रीकृष्ण वर्मा, टोल एम्बुलेंस पायलट नहाने के लिए गया था भाई, सभी नहा रहे थे तो 2 घंटे के बाद पता चला कि वह डूब गया। सती विहार कॉलोनी धामनोद के रहने वाले हैं। – राजेंद्र, परिजन आज करीब 2 बजे धामनोद पुलिस द्वारा सूचना मिली कि, श्रावण सोमवार के दिन नहाने के दौरान, गहरे पानी में चला गया उसका पता नहीं चल रहा। जैसे ही हमें सूचना मिली डीआरसी केंद्र धरमपुरी की टीम खलघाट पहुंची। नर्मदा किनारे सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान, युवक मिल गया। मिलने के पश्चात धामनोद थाने के सुपुर्द किया गया। – दिनेश वर्मा, होमगार्ड सैनिक डीआरसी केंद्र धरमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद में एक युवक दीपक उम्र 35 साल निवासी सती विहार कॉलोनी धामनोद को नर्मदा नदी में डूबने के पश्चात मृत अवस्था में लाया गया था।

– डॉ. सचिन पाटीदार, मेडिकल ऑफिसर स्वास्थ्य केंद्र धामनोद

Next Post

लक्ष्य कांस्य पदक से चूके

Mon Aug 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पेरिस 05 अगस्त (वार्ता) भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन सोमवार को पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में बैंडमिंटन के पुरुष एकल कांस्य पदक मैच में हारकर पदक से चूक गए। आज यहां खेले गये कांस्य पदक मुकाबले में […]

You May Like

मनोरंजन