रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद, धारदार हथियार और गोली चलने से एक की मौत दो घायल

शिवपुरी, 05 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के चकघुटारी गांव में आज दो पड़ोसियों में रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष के खेत पर काम करते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर धारदार हथियारों और बंदूक से गोली चलाकर हमला कर दिया जिसमें एक की मृत्यु हो गई और दो घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने मृतक का नाम सरवन सिंह बताया है तथा घायलों के नाम मेजर सिंह एवं दारा सिंह बताए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि आज रास्ते को लेकर सुकखा सिंह एवं जगतार सिंह पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पड़ोस में रहते हैं। इसके बाद सुकखा सिंह आदि लोग खेत पर काम कर रहे थे, तब जगतार सिंह, जिंदर सिंह अवतार सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरुवेल सिंह एवं भोला सिंह ने धारदार हथियारों एवं बंदूक की गोली चलाकर उन पर हमला कर दिया, जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से सरवन सिंह को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर किया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।

Next Post

बाबा महाकाल की सवारी में डमरू वादन का बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Mon Aug 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उज्जैन/भोपाल, 05 अगस्त (वार्ता) श्रावण-भादौ मास के तीसरे सोमवार 5 अगस्त को निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह, उमंग और भक्ति का दृश्य और अधिक विहंगम होगा। सवारी में 1500 डमरू वादक भस्म आरती की […]

You May Like

मनोरंजन