मां-बेटी सुसाइड कांड में एफआईआर की तैयारी

जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत मालगुजार नर्मदा नगर में 25 नवम्बर को पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक महिला ने अपनी 9 वर्षीय बेटी के साथ फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच में पति की प्रताडऩा सामने आई है । प्रकरण में पुलिस ने बयान दर्ज करते हुए एफआईआर की तैयारी कर ली है।

विदित हो कि मालगुजार नर्मदा नगर निवासी अंजना कुशवाहा (40) और उनकी बेटी मुस्कान कुशवाहा (9) ने बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर के कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। आरोप है कि अंजना ने 2013 में मनीष से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही पति उसे प्रताडि़त करने लगा था। दूसरी महिला से भी उसके संबंध थे जिसको लेकर भी दोनों के बीच में विवाद चलता था। घरेलू विवादों के चलते अंजना लंबे समय से परेशान थीं। मृतिका के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था । रविवार को सेवादल के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष सोनू दुबे, महासचिव झल्ले लालजैन, प्रमोद पटेल, जितेन्द्र यादव, प्रदीप शुक्ला, अजय ने गोहलपुर थाने पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

.....

Next Post

बाहरी व्यापारियों से लोकल ट्रांसपोर्टरों की गाड़ी न लेने पर बवाल   मारपीट, धमकी, व्यापारी संघ ने घेरा थाना

Sun Nov 29 , 2026
  शिकायत में बताया कि जबलपुर की मटर की बेहतरीन क्वालिटी के कारण ऑल इंडिया स्तर के व्यापारी यहाँ खरीदी के लिए आते हैं। मटर के पीक सीजन में वाहनों की भारी मांग रहती है। आरोप है कि इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ स्थानीय ट्रांसपोर्टर 5,000 से 10,000 रुपये […]

You May Like