ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों ने बनवाए लर्निंग लाइसेंस

जबलपुर। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, जबलपुर द्वारा विगत शनिवार को ई-रिक्शा एवं ऑटो वाहनों की सघन जांच की गई थी। जांच के दौरान कुल 65 ई-रिक्शा एवं ऑटो वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें केवल 5 वाहनों के दस्तावेज वैध पाए गए। वहीं, कई वाहन चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं पाए गए। इस पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जबलपुर रिंकू शर्मा द्वारा वाहन स्वामियों एवं चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा एवं फिटनेस दस्तावेज पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में रविवार को 28 ई-रिक्शा, 1 ई-ऑटो एवं 1 लोडिंग ऑटो के चालकों द्वारा अपने वाहनों का बीमा कराया गया। साथ ही 9 वाहन चालकों द्वारा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर वैध बीमा दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत किए गए।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन चालकों एवं स्वामियों को दस्तावेज पूर्ण कराने का अवसर देते हुए तत्काल कोई चालानी कार्रवाई नहीं की गई तथा सभी को नियमानुसार आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वाहन स्वामियों एवं चालकों द्वारा बीमा उसी दिन कराए जाने के कारण बीमा संबंधी जानकारी पोर्टल पर अद्यतन नहीं हो पाई थी, जिसके चलते वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी। इस संबंध में वाहन स्वामियों द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर वाहनों को मुक्त करने का अनुरोध किया गया। आवेदकों द्वारा बीमा विवरण पोर्टल पर अद्यतन होने के पश्चात आगामी 3 दिवस के भीतर वाहनों की फिटनेस कराने एवं उसके बाद ही वाहनों का संचालन करने का लिखित आवेदन दिया गया। उक्त आवेदन के आधार पर आरटीओ जबलपुर द्वारा कुल 30 वाहनों को मुक्त किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा द्वारा शेष वाहन चालकों एवं स्वामियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहनों का वैध बीमा, फिटनेस एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं। बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन न करें, ई रिक्शा में 4से अधिक यात्रियों को न बैठाये और वाहन के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत ही वाहन का संचालन करे ताकि सडक़ वयात्री सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

.....

Next Post

युवाओं में दिखा उत्साह, देरी से पहुंचने वालों की बढ़ी मुश्किलें

Sun Nov 29 , 2026
जबलपुर। रविवार को शहर के ग्लोबल कॉलेज स्थित केंद्र पर कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट-2026) का आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्र के बाहर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की भारी आवाजाही शुरू हो गई थी, जिससे परिसर के आसपास खासी चहल-पहल बनी रही। प्रबंधन के क्षेत्र में […]

You May Like