पाटन बायपास पर बीच सड़क खराब हुआ ट्रक, देर रात तक लगा रहा लंबा जाम

जबलपुर। पाटन बायपास के पास एक भारी ट्रक के अचानक खराब होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़क के मोड़ पर ट्रक में तकनीकी खराबी आने के कारण वह बीच रास्ते में ही खड़ा रह गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक मोड़ पर वाहन निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी ट्रक में खराबी आ गई। देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। खबर लिखे जाने तक ट्रक को सड़क से हटाया नहीं जा सका था। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। इस घटना ने एक बार फिर व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था और खराब वाहनों को समय पर हटाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

Next Post

मैहर सिविल अस्पताल के बाहर गर्भवती को चढ़ाया ब्लड, वायरल वीडियो के बाद प्रबंधन ने दी सफाई

Sun Nov 29 , 2026
मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर सिविल अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल परिसर के बाहर एक गर्भवती महिला को बैठाकर ब्लड चढ़ाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली […]

You May Like