सरकार होटल के सामने देर रात खूनी संघर्ष, युवक को मारा चाकू; दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज

कटनी। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकार होटल के सामने मुख्य सड़क पर रात करीब 11:30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर विवाद और खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक युवक के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर हत्या के प्रयास और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पहला पक्ष (हत्या के प्रयास का मामला):
जागृति कॉलोनी निवासी अमृतांश शर्मा (26 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात 11:30 बजे सरकार होटल के सामने आरोपी गोलू ठाकुर ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है।

दूसरा पक्ष (मारपीट का मामला):
इसी समय और स्थान पर हुई घटना को लेकर गांधी गंज निवासी किशन निषाद (30 वर्ष) ने भी शिकायत दर्ज कराई है। किशन के अनुसार, अमृतांश शर्मा और सरदार ने उसके और उसके साथी सनोज पाल (18 वर्ष) के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में भी मारपीट व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

स्कूली विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए

Sun Nov 29 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य साइबर पुलिस द्वारा शनिवार को भोपाल स्थित साइबर मुख्यालय में भवन भारती स्कूल के कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम […]

You May Like