![]()
जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत पाण्डू तालाब के पास पुरानी बुराई को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बड़ी अम्मा की कलारी के पास रहने वाले सब्जी विक्रेता हिमांशु गुप्ता (22) ने रिपोर्ट लिखाई कि एक माह पुराने विवाद पर शाम 5:30 बजे मोहित रजक ने धारदार हथियार से हमला कर उसे जख्मी कर दिय। वहीं, दूसरे पक्ष से नगर निगम ऑफिस के पास रहने वाले मोहित रजक (19) ने भी हिमांशु पर शाम 5 बजे पाण्डू तालाब के पास रोककर नुकीली चीज से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर लिया है।
ऑटो चालक पर धारदार हथियार से वार
माढ़ोताल थाना अंतर्गत दीनदयाल चौक पर पुरानी रंजिश के चलते दो बदमाशों ने एक ऑटो चालक को घेरकर उसके मारपीट की और धारदार हथिया से हमला कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक राजीव गांधी नगर निवासी मोनू अहिरवार (24) सुबह 9 बजे अपने साथी पंकज अहिरवार के साथ दीनदयाल चौक कलारी के आगे ऑटो में बैठा था। तभी शिवा विश्वकर्मा और सौरभ कोल वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। विरोध करने पर सौरभ ने धारदार हथियार से मोनू की छाती पर वार कर दिया, जबकि शिवा ने हाथ-मुक्कों से पीटकर हाथ-पैर में चोट पहुंचाई
