
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत भड़पुरा में शराब के नशे में एक युवक ने घर में रखा सल्फास खा लिया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक भड़पुरा निवासी हिम्मू रजक (60) ने सूचना दी कि छोटे बेटे रवि रजक (32) ने शराब के नशे में घर में रखा सल्फास पाउडर खा लिया था। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान शनिवार तडक़े 1:30 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
