शीतलहर की चपेट में महाकौशल सुबह के साथ रात में बढ़ी ठिठुरन

जबलपुर। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे जबलपुर सहित महाकौशल अंचल को अपनी चपेट में ले लिया है। जिले शीतलहर की चपेट में आकर ठिठुर रहे हैं। सुबह के साथ रात में ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह कोहरे का नजारा देखने मिल रहा है। रात होते ही ठंड से बचने लोग गर्म कपड़ों के अलावा अलाव का सहारा भी लेते दिख रहे हैं। जबलपुर में सीजन की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान लुढक़कर 8.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। जबकि अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा ।

सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर – सेल्सियस में तापमान

करौंदी (कटनी) – 5.2

दमोह – 6.0

कल्याणपुर (शहडोल)- 6.2

अमरकंटक (अनूपपुर)- 7.3

सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहर-

शहर – सेल्सियस में तापमान

मलाजखंड (बालाघाट) – 22.8

अमरकंटक (अनूपपुर) – 23.2

करौंदी (कटनी) – 25.6

4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने जबलपुर, कटनी, दमोह और शहडोल जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। जिसमें सावधानी बरतने की जरूरत है।

नये पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मिजाज

मौसम विभाग की मानें तो एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल एवं निकटवर्ती क्षेत्र पर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके साथ ही 2 दिसंबर की रात से उत्तर भारत में सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के बाद प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

जबलपुर में ऐसी है पारे की चाल-

दिनांक- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

22-11-26 – 25.8 – 18.6

23-11-26 – 27.9 – 16.9

24-11-26 – 27.7 – 12.6

25-11-26 – 28.0 – 10.5

26-11-26 – 28.3 – 9.8

27-11-26 – 27.7 – 9.4

28-11-26 – 27.1 – 8.6

Next Post

गड़बड़ी करने वालों को खरीदी प्रक्रिया से रखा जाएगा दूर: मंत्री सिंह

Sat Nov 28 , 2026
जबलपुर। धान उपार्जन की प्रक्रिया शासन की नीति अनुसार पारदर्शी और व्यवहारिक हो, इसमें किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये। गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों को खरीदी प्रक्रिया में किसी भी रूप में शामिल होने का अवसर नहीं मिलना चाहिए। केवल संबंधित व्यक्ति को बाहर रखना पर्याप्त नहीं होगा, […]

You May Like