
लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस ने बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया।
थानाध्यक्ष शिव मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन आरोपियों दीपू उर्फ बाबूलाल, आकाश सिंह और शुभम को गिरफ्तार किया। तीनों केकेसी महावीरपुरी, चारबाग के निवासी हैं।
आरोपियों ने 24 नवंबर की रात कॉलेज के दरवाजे और चैनल का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
चोरी का कुछ सामान चारबाग स्थित विद्युत सब स्टेशन के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा था, जबकि बाकी सामान कबाड़ियों को बेच दिया था।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो विंडो एसी, एक गैस सिलेंडर, माइक्रोस्कोप, दो बड़े पंखे, एल्युमिनियम व कॉपर वायर समेत अन्य सामान बरामद किया।
चोरी में इस्तेमाल हथौड़ा, छेनी, प्लास और पेचकस भी बरामद हुए हैं।
