अब शासन के अनुमति की बाट जोह रही पूर्व मंत्री की प्रतिमा

सीधी। मानव सेवा से पुरस्कृत पूर्व मंत्री एवं सीधी विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे स्वर्गीय इन्द्रजीत कुमार की प्रतिमा का अनावरण अब शासन के अनुमति की हरी झंडी के इंतजार में अटका हुआ है। नगरपालिका परिषद से दो बार प्रस्ताव पारित होने और जिला प्रशासन द्वारा वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर फाइल शासन को भेजे जाने के बावजूद महीनों से अंतिम स्वीकृति नहीं मिल सकी है।

यहां बताते चलें कि वर्ष 2023 में कांग्रेस की नगरपालिका परिषद सीधी ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास स्वीकृत पार्क में पूर्व मंत्री स्व.इन्द्रजीत कुमार की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया था। परिषद द्वारा सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कर तत्कालीन जिला प्रशासन से पत्राचार किया गया, लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी शासन स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। प्रशासनिक उदासीनता से नाराज कांग्रेसियों ने 8 जून 2026 में प्रस्तावित पार्क स्थल पर आनन-फानन में प्रतिमा स्थापित कर दी। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित होने की खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील करते हुए वहां बीएनएसएस की धारा-163 (पूर्व की धारा-144 सीआरपीसी) लागू कर दी। हालांकि कुछ समय बाद में स्थित सामान्य हो गई है।

प्रशासन के सुझाव पर दोबारा भेजा गया प्रस्ताव

प्रतिमा हटाए जाने की आशंका को लेकर जिले प्रबुद्ध जनों, व्यापारीगण एवं नागरिकों के भारी जन विरोध को दृष्टिगत रखते हुए एवं जनभावना का सम्मान करते हुए जिला प्रशासन ने पुन: परिषद में प्रस्ताव पारित कर अनुमति की प्रक्रिया अपनाने की बात कही। इसके बाद नपा परिषद ने दोबारा प्रस्ताव पारित कर जिला प्रशासन को भेजा, जिसे प्रशासन ने अपनी प्रक्रिया पूरी कर शासन को भेज दिया। लेकिन अब महीनों बाद भी प्रतिमा को अनावरण के लिए शासन की हरी झंडी का इंतजार करना पड़ रहा है।

इनका कहना है

प्रतिमा स्थापना के संबंध में नगरपालिका परिषद सीधी से प्राप्त प्रस्ताव पर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रकरण को अंतिम स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर भेजा जा चुका है। जैसे ही शासन से अनुमति प्राप्त होती है नियमानुसार आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बी.पी.पाण्डेय, एडीएम सीधी

०००००००००००००

Next Post

महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए सभी दल महिला विधेयक का समर्थन करें : शाह

Sat Nov 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 नवम्बर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के 132वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी देने के साथ ही महिलाओं की दशकों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है और अब सभी दलों को इस विधेयक का समर्थन करना चाहिए। श्री शाह […]

You May Like