जंगल की झाड़ियों में बोरे में मिला 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव 

बालाघाट, जिले मे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें जिले के ग्राम सिहोरा के जंगल में झाड़ियों के बीच एक बोरे में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान ग्राम सिहोरा निवासी पार्वती बाई मोहारे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पार्वती बाई 26 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे से अपने गांव सिहोरा से लापता थीं।

28 नवंबर 2026 को एक चरवाहे की नजर जंगल की झाड़ियों में पड़े एक संदिग्ध बोरे पर पड़ी। जब उसने इसकी जानकारी सामने लाई, तो बोरे में महिला का शव मिलने की बात सामने आई।

महिला की पहचान होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आखिर 85 वर्षीय पार्वती बाई की मौत किन परिस्थितियों में हुई? उनका शव जंगल तक कैसे पहुंचा? और क्या इस मामले में कोई आपराधिक साजिश है

इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे । फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच चालू है ।

Next Post

सिंगरौली में तेज रफ्तार ट्रकों पर प्रशासन सख्त, ओवर स्पीडिंग पर होगी कार्रवाई; वाहन मालिक भी होंगे जिम्मेदार

Sat Nov 28 , 2026
सिंगरौली में कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों की मनमानी और लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अंकित अस्थाना और एसपी शियाज केएम के निर्देश पर मोरवा एसडीओपी अमित कुमार ने ट्रांसपोर्टरों, ओबी कंपनियों और खदान प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक की। […]

You May Like