काबुल, 28 नवंबर (वार्ता) अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर कुनार प्रांत में शनिवार को एक मिडिल स्कूल के पास स्थित मकान में विस्फोट होने से कम से कम सात छात्रों की मौत हो गयी और 97 अन्य घायल हो गए। हुर्रियत रेडियो ने कुनार के सूचना एवं संस्कृति निदेशक सामीउल हक हक बायान के हवाले से बताया कि ज्यादातर घायलों को नंगरहार क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्री बायान ने बताया कि मकान में खनन कार्य के लिए विस्फोटक सामग्री रखी गयी थी। इस सामग्री का इस्तेमाल कुनार-नूरिस्तान सड़क पर भी किया जा रहा था। विस्फोट से आसपास के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
Next Post
सिलेवानी के जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, एक हाथ और दोनों पैर गायब
Sat Nov 28 , 2026
छिंदवाड़ा। जिले के सिलेवानी जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब है कि मृतक की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। शरीर से एक हाथ और दोनों पैर गायब हैं। आशंका जताई जा रही है कि […]

You May Like
-
6 months ago
स्लोवाकिया में मोदी का हुआ भव्य स्वागत
