सिलेवानी के जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, एक हाथ और दोनों पैर गायब

छिंदवाड़ा। जिले के सिलेवानी जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब है कि मृतक की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। शरीर से एक हाथ और दोनों पैर गायब हैं। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत के बाद जंगली जानवरों ने शव को नोच लिया होगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, सिलेवानी के फॉरेस्ट लास बिट के कक्ष क्रमांक 1716 में शव मिलने की सूचना वन विभाग की बिट प्रभारी अनीता मरकाम ने दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की स्थिति देखकर मृतक के बुजुर्ग होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

शराब पीने जंगल आने की आशंका

उमरानाला चौकी प्रभारी राजेश साहू के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि व्यक्ति शराब पीने के लिए जंगल पहुंचा होगा। इसी दौरान उसकी मौत हो गई होगी। इसके बाद जंगली जानवरों ने शव को नोच लिया होगा। हालांकि, यह अभी केवल आशंका है। मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। शव की हालत खराब होने के कारण शिनाख्त करना चुनौती बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Next Post

यमन के पास हथियारबंद लोगों ने मालवाहक जहाज पर कब्जा किया: ब्रिटेन मैरीटाइम एजेंसी

Sat Nov 28 , 2026
लंदन, 28 नवंबर (वार्ता) ब्रिटेन समुद्री व्यापार संचालन केंद्र (यूकेएमटीओ) ने शनिवार को बताया कि यमन के बलहाफ शहर से 64 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में, कुछ हथियारबंद लोगों ने एक मालवाहक जहाज पर चढ़कर उस पर अपना नियंत्रण कर लिया है। यूकेएमटीओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बयान […]

You May Like