यमन के पास हथियारबंद लोगों ने मालवाहक जहाज पर कब्जा किया: ब्रिटेन मैरीटाइम एजेंसी

लंदन, 28 नवंबर (वार्ता) ब्रिटेन समुद्री व्यापार संचालन केंद्र (यूकेएमटीओ) ने शनिवार को बताया कि यमन के बलहाफ शहर से 64 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में, कुछ हथियारबंद लोगों ने एक मालवाहक जहाज पर चढ़कर उस पर अपना नियंत्रण कर लिया है। यूकेएमटीओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, “एक मालवाहक जहाज के कैप्टन ने सूचना दी है कि 12°55 उत्तरी अक्षांश 048°04 पूर्वी देशांतर की स्थिति में कुछ हथियारबंद और अनधिकृत (बिना अनुमति के आए) लोग जहाज पर चढ़ गए हैं।” यह घटना सुबह 6:30 बजे हुई।

बयान में कहा गया, “जहाज अब उन अनधिकृत लोगों के नियंत्रण में है। संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।” केंद्र ने इस इलाके से गुजरने वाले अन्य जहाजों से भी सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने को कहा है, जबकि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना के बारे में फिलहाल कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है।

.....

Next Post

CM हेल्पलाइन पर शिकायत की तो फेल करने की धमकी! मल्हार आश्रम के प्राचार्य का वीडियो वायरल, निलंबन की तैयारी

Sat Nov 28 , 2026
इंदौर के प्रतिष्ठित शासकीय मल्हार आश्रम स्कूल में सुपर-100 के विद्यार्थियों और प्राचार्य के बीच विवाद गहरा गया है। हॉस्टल में गंदे पानी, चोक शौचालय, खराब पंखे और जर्जर भवन जैसी समस्याओं की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर करना छात्रों को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज प्राचार्य […]

You May Like