इंदौर के प्रतिष्ठित शासकीय मल्हार आश्रम स्कूल में सुपर-100 के विद्यार्थियों और प्राचार्य के बीच विवाद गहरा गया है। हॉस्टल में गंदे पानी, चोक शौचालय, खराब पंखे और जर्जर भवन जैसी समस्याओं की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर करना छात्रों को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज प्राचार्य देवेंद्र रामिश ने विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल में जीरो नंबर देने और वार्षिक परीक्षा में फेल करने की धमकी दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम निधि वर्मा ने स्कूल और हॉस्टल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से बातचीत की। वहीं, कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य के निलंबन का प्रस्ताव भेजने की बात कही है। प्राचार्य ने हालांकि आरोपों से इनकार किया है।
Next Post
भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को 106 रनों से हराया
Sat Nov 28 , 2026
वडोदरा, 28 नवंबर (वार्ता) दीया यादव (87) और अक्साह परमार ( 82) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने शनिवार को दूसरे अनौपचारिक टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 106 रनों से हरा दिया। इसी की साथ भारत महिला अंडर-19 टीम […]
