कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत को मिला ‘गौर गौरव’ सम्मान

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत को डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर द्वारा प्रतिष्ठित ‘गौर गौरव’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौर जयंती के अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में उन्हें यह सम्मान विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत, लोकसभा सांसद डॉ. लता वानखेड़े, राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल, विधायक शैलेन्द्र जैन और महापौर संगीता तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कन्हैया लाल बेरवाल, प्रभारी कुलपति प्रो. नागेश दुबे, मुख्य समन्वयक प्रो. आशीष वर्मा, समन्वयक प्रो. उमेश पाटिल सहित वरिष्ठ प्रोफेसर, अधिकारी, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे। सम्मान के लिए आभार जताते हुए प्रो. राजपूत ने इसे जीवाजी विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सामूहिक उपलब्धि बताया। उन्होंने शिक्षा, शोध और संस्कार के क्षेत्र में डॉ. हरिसिंह गौर के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया

Next Post

मांगें नहीं मानीं तो 14 से प्रदेशव्यापी आंदोलन

Sat Nov 28 , 2026
ग्वालियर। प्रदेश में चिकित्सा शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मध्यप्रदेश प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने 12 सूत्रीय मांगों के निराकरण नहीं होने पर आंदोलन का ऐलान किया है। एसोसिएशन ने 8 दिसंबर को विधानसभा मार्च निकालने और 14 दिसंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन […]

You May Like