सतना। विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की 5 घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 शातिर आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से 8 लाख का सामान बरामद किया गया।
थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक प्रीति विश्वकर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार अलग अलग स्थानो पर चोरी की बारदात हो रही थी। जिस पर विशेष टीम का गठन किया गया। अलग अलग स्थानो पर 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन करने एवं साइबर सेल की मदद से संदेही मनोज जोशी को चिह्नित किया गया। जिसने पूछताछ में अपने अन्य दो साथियो के साथ चोरी करना स्वीकार किया।
खैरा बगहा, कृष्ण कुंज कालोनी , सैनिक कालोनी , मिश्रा ढावा के पीछे अमौधा, रामपुर चौरासी एवं थाना चित्रकूट अंतर्गत रजौला में चोरी किये सोने चादी के जेवरात नगद रुपये आरोपियो को कब्जे से बरामद कर लिए गए । जिनकी कुल कीमत करीबन 8 लाख आंकी गई । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज जोशी, भगवानदीन सिंगरौल और विष्णू गुप्ता के तौर पर हुई।
