सीईओ जिला पंचायत ने दिलाई बाल विवाह मुक्त समाज की शपथ

रीवा: अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह, कम उम्र विवाह एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर आज रीवा जिले में जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना तथा बाल विवाह मुक्त रीवा के निर्माण के लिए प्रशासन, विभागों, सामाजिक संस्थाओं एवं आमजन की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा सुश्री सृष्टि देशमुख उपस्थित रहीं. विशिष्ट अतिथि के रूप में 10 वर्षीय बालिका एवं रीवा जिले की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर अनम आली ने सहभागिता की. उनकी उपस्थिति ने बाल अधिकारों, बालिका शिक्षा और बाल विवाह उन्मूलन के संदेश को विशेष महत्व प्रदान किया. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अभय मिश्रा, जिला श्रम अधिकारी गरिमा सूर्यवंशी, महिला थाना प्रभारी टीआई ऊषा सिंह तथा बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी मिश्रा उपस्थित रहीं.

Next Post

कलेक्टर बनीं शिक्षक, नौवीं के छात्रों से पूछे कोशिका व परमाणु मॉडल के सवाल

Sat Nov 28 , 2026
मैहर : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी शासकीय हाई स्कूल मड़ई के औचक निरीक्षण पर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने केवल प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि कक्षा नौवीं में पहुंचकर शिक्षक की भूमिका निभाई और विद्यार्थियों की विज्ञान की […]

You May Like