ड्रोन प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार

ग्वालियर। महाराजा मानसिंह महाविद्यालय, हजीरा में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में ड्रोन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें युवाओं को आधुनिक तकनीक, कौशल आधारित शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों की जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता राजकुमार वाजपेयी ने कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण में ड्रोन तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है। तकनीकी ज्ञान और कौशल से युवा रोजगार के साथ स्वरोजगार में भी आगे बढ़ सकते हैं। इससे आत्मनिर्भरता के नए द्वार खुलेंगे।
मुख्य अतिथि धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति में व्यावसायिक शिक्षा के 100 नए आयाम जुड़े हैं। सफलता के लिए सत्य के मार्ग पर चलकर निरंतर सीखना और अभ्यास जरूरी है। प्रशिक्षक बृजेश शुक्ला ने कहा कि ज्ञान और कौशल ही व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाते हैं।
अध्यक्षता डॉ. सीताराम सिंह तोमर ने की। इस दौरान एनसीसी कैडेट शिवांक भदौरिया ने रायपुर कैंप में प्राप्त ड्रोन प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए, जिस पर उन्हें सम्मानित किया गया। संचालन कैप्टन डॉ. समीर भार्गव ने किया और आभार डॉ. संजय षट्धर ने व्यक्त किया।

Next Post

पोकरण में स्वदेशी काउंटर स्वार्म ड्रोन सिस्टम 'भार्गवास्त्र' का सफल परीक्षण, दो-स्तरीय मारक क्षमता से दुश्मन के हमलों का जवाब

Sat Nov 28 , 2026
जैसलमेर,  राजस्थान के जैसलमेर स्थित पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में देश के पहले स्वदेशी दो-स्तरीय वाहन आधारित काउंटर स्वार्म ड्रोन सिस्टम ‘भार्गवास्त्र’ के सफल परीक्षण किए गए हैं। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (एसडीएएल) द्वारा 20 से 24 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय इन-हाउस डेवलपमेंट ट्रायल के दौरान ड्रोन की […]

You May Like