
सिंगरौली । माड़ा बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में निशाना बनाया है। चोरों ने सेंधमारी करते हुये एक घर से करीब 70 हजार रूपये कैश एवं सोने-चॉदी के आभूषण तथा दूसरे घर में हजार रूपये कैश पार कर दिये। घटना की सूचना पर पुलिस स्थल पहुंच जांच पड़ताल करते हुये कुछ संदेहियों को निशाने पर लिया है।
जानकारी के अनुसार माड़ा निवासी अंजनी साहू एवं भगवानदास साहू के घर में बीती रात अज्ञात चोर धाबा बोल कर एक घर से 70 हजार रूपये से अधिक कैश एवं सोने के आभूषण तथा दूसरे घर से हजार रूपये कैश पार कर गये। सुबह जब नींद खुली तो कमरे का सामान अस्त-व्यस्त देखकर हैरान रह गये, इसके बाद देखा गया कि चोरों ने सेंधमारी की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जहां माड़ा पुलिस मौके से पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि सीसीटीव्ही कैमरे के आधार पर कुछेक संदेही पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है।
००००००
