सवा पॉच करोड़ मेें बनेगा जपं भवन

सिंगरौली : बैढ़न में 525.67 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन जनपद पंचायत भवन का भूमिपूजन आज म.प्र. शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता जनपद पंचायत बैढ़न की अध्यक्ष सविता सिंह ने की। इस अवसर पर ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष नरेश शाह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अजीत बरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि नवीन जनपद पंचायत भवन के निर्माण से ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा होगी। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह भवन जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के लिए उपयोगी साबित होगा। विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि आधुनिक जनपद पंचायत भवन का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भवन निर्माण पूर्ण होने पर ग्रामीण अंचलों से आने वाले नागरिकों को अपने कार्यों के निष्पादन में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा विभागीय कार्यों में भी सुगमता आएगी।

Next Post

दुनिया के किन हिस्सों में अतीत में प्रचलित था नरभक्षण, जानिए ऐतिहासिक प्रमाण, प्रमुख कारण और इस प्रथा के अंत की कहानी

Fri Nov 27 , 2026
नई दिल्ली,  मानव इतिहास और नृविज्ञान से जुड़े शोध बताते हैं कि अतीत में दुनिया के कुछ हिस्सों में युद्ध, धार्मिक मान्यताओं, अकाल या अंतिम संस्कार की परंपराओं के कारण नरभक्षण (कैनिबलिज्म) की घटनाएं सामने आई थीं। पापुआ न्यू गिनी के फोर समुदाय में मृत परिजनों के अंतिम संस्कार से […]

You May Like