संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीतिक बैठक आज, सांसदों को 29 नवंबर तक दिल्ली पहुंचने का निर्देश

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (वार्ता) संसद के आगामी विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में पार्टी ने शुक्रवार शाम कांग्रेस संसदीय रणनीतिक समूह की विशेष बैठक बुलाई है। यह बैठक कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होगी। बैठक में संसद के विशेष सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति और सरकार को घेरने के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में आगामी संसद को लेकर इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित बैठक को लेकर भी विचार-विमर्श होगा। इस बात पर चर्चा की जाएगी कि संसद के विशेष सत्र से पहले विपक्षी गठबंधन की बैठक कब बुलाई जाए, ताकि साझा रणनीति तैयार की जा सके। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को 29 नवंबर को सुबह 10 बजे तक दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं। पार्टी नेतृत्व ने सांसदों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकसभा की मौजूदा कुल सीटों की संख्या और राज्यों के बीच सीटों के वर्तमान अनुपात को अगले 25 वर्षों तक बरकरार रखने के पक्ष में है। साथ ही 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षण के भीतर आरक्षण लागू करने की मांग करती है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को होगी।

.....

Next Post

फार्म हाउस लूटकांड को लेकर नया वीडियो वायरल, श्याम सुंदर ने उठाए सवाल

Fri Nov 27 , 2026
  कानपुर। सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में फार्म हाउस लूटकांड को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में निवरी गांव के श्याम सुंदर नाम के व्यक्ति मामले को लेकर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। उन्होंने गांव में लंबे समय से विवाद और उत्पीड़न […]

You May Like