बर्तन के स्टेंड में लिपटा था सात फीट लंबा सांप

जबलपुर। गढ़ा थाने के आगे सिद्ध नगर निवासी नंदिनी मिश्रा के घर में जब वे चाय बनाने रसोई कक्ष में गईं तो देखा कि बर्तनों के स्टेंड में एक सात फीट लंबा सांप लिपटा था।जिसे देखकर वहां अफरातफरी मच गई सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है,जो कि जहरीला नहीं होता है। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Next Post

पति की प्रताडऩा से तंग आ चुकी थी पत्नी मां-बेटी आत्महत्या प्रकरण: बयान दर्ज

Fri Nov 27 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत नर्मदा नगर में बुधवार शाम महिला ने अपनी बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए। जिसमें यह बात सामने आई कि मृतिका पति से परेशान थी। आए दिन […]

You May Like