गोवंश एवं पशु चोरी गैंग का प्रमुख तस्कर जावेद गिरफ्तार

देवास। जिले में गोवंश तस्करी एवं पशु चोरी से जुड़े अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कन्नौद के तीन अपराधों में फरार चल रहे आरोपी जावेद को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया है।

थाना कन्नौद के प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी जावेद पिता सलीम निवासी कड़ाव घाट मुंबई बाजार थाना पंडरीनाथ इंदौर की संलिप्तता की जानकारी सामने आई थी। जानकारी के अनुसार आरोपी वर्ष 2018 से प्रतिबंधित गोवंश मांस के अवैध विक्रय से जुड़े अपराधों में संलिप्त रहा है। आरोपी अपने साथियों युसूफ, मोहसिन, अशरफ, मुख्तियार एवं आकिब उर्फ अक्कू के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से बकरा-बकरी चोरी करने तथा निराश्रित गोवंश का अवैध परिवहन एवं वध कर विक्रय करने की गतिविधियों में शामिल था।

प्रकरण में आरोपी के अन्य साथी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके थे जबकि जावेद फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस टीम द्वारा इंदौर उज्जैन एवं देवास में लगातार दबिश दी जा रही थी। गत दिवस मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी जावेद अपने घर पर छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसके निवास स्थान पर दबिश दी और आरोपी जावेद पिता सलीम को गिरफ्तार किया।

Next Post

चंदाना अवैध शराब प्रकरण में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार

Thu Nov 26 , 2026
देवास। थाना कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन के प्रकरण में पुलिस ने पूर्व में 54 लीटर देशी शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। विवेचना के दौरान नकली शराब तैयार करने एवं उसके अवैध वितरण नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर प्रकरण में […]

You May Like