
सिंगरौली । मोरवा थाना के खनहना बैरियर के पास बीच सड़क में खड़े एक कोल वाहन के पीछे मैजिक स्कूली वाहन बेकाबू होकर टकरा गया। इस हादसे में मैजिक वाहन में सवार आधा दर्जन से अधिक छात्राएं घायल हो गये। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच घायलो को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरवा के लिए रवाना किये।
जानकारी के अनुसार समीपी सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के अनपरा से स्कूली मैजिक वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 3412 में सुभाष महाविद्यालय इंटरमिडिएट कॉलेज औड़ी-अनपरा के चालक स्कूली बच्चों को मोरवा छोड़ने आ रहा था कि खनहना में दो दिन से ब्रेक डाउन के चलते बीच सड़क में खड़े कोल वाहन से मैजिक वाहन टकरा गया। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चों को चोटे आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मोरवा पुलिस पहुंच सभी घायलो को तत्काल उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत के लिए रवाना किया। वहीं बताया जाता है कि कई छात्राओं को चोटे आई हैं। मैजिक के साथ-साथ कोल वाहन चालक की भी लापरवाही सामने आई है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार में मैजिक वाहन भी था और कोल वाहन बीच सड़क पर दो दिन से खड़ा है। यह भी आरोप है कि ट्रांसपोर्टर पर मोरवा पुलिस मेहरवान रहती है। जिसके कारण व्यस्ततम सड़क में ब्रेक डाउन कोल वाहन खड़ा था, इसे हटाने के लिए मोरवा पुलिस कोई कदम नही उठाया, लिहाजा आज एक बड़ा हादसा हो गया। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
