
जबलपुर। चरगवां थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग और युवक की दर्दनाक मौत हो गई। चरगवां थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे ने बताया कि ग्राम गुररहा निवासी श्यामलाल मेहरा (80) और सचिन यादव (25) खरीदारी करने के लिए बाजार गए थे और शाम को बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव गुररहा लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जैसे ही उनकी बाइक गुररहा स्थित सीएम राइज स्कूल के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
