सिंगरौली। म.प्र. शासन के उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला एक दिवसीय प्रवास पर 30 नवम्बर को सिंगरौली आएंगे, जहां स्वास्थ्य विभाग में संचालित योजनाओं का गहन समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री के सिंगरौली आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियां शुरू कर दी है। यहां बताते चले कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है, आरोप लगाया जा रहा है कि सीएमएचओ जिम्मेदारी संभाल नही पा रहे हैं। जिसके चलते विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में डीएमएफ फण्ड से सामग्री खरीदी को लेकर विभाग चर्चाओं में है।
Next Post
बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयंत टीम का रहा दबदबा
Thu Nov 26 , 2026
सिंगरौली : एनसीएल मुख्यालय में गत सोमवार को अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह 4 दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें टीम चैंपियनशिप, एकल और युगल श्रेणियों में मैच खेले गए। इस प्रतिस्पर्धा में एनसीएल के सभी क्षेत्रों एवं इकाइयों से कुल 137 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें […]

You May Like
-
2 years ago
कांग्रेसियों ने घेरा खमरिया थाना