बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयंत टीम का रहा दबदबा

सिंगरौली : एनसीएल मुख्यालय में गत सोमवार को अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह 4 दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें टीम चैंपियनशिप, एकल और युगल श्रेणियों में मैच खेले गए। इस प्रतिस्पर्धा में एनसीएल के सभी क्षेत्रों एवं इकाइयों से कुल 137 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 116 पुरुष तथा 21 महिलाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान महाप्रबंधक राजेश त्रिवेदी, कंपनी जेसीसी सदस्य आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, सीएमओऐआई प्रतिनिधि, सर्वेश सिंह, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड मेंबर्स एवं बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
मुख्यालय ने उप-विजेता खिताब अपने नाम
अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान टीम चैंपियनशिप में जयंत क्षेत्र ने विजेता तथा मुख्यालय ने उप-विजेता खिताब अपने नाम किया। साथ ही एकल प्रतिस्पर्धा पुरुष वर्ग में जयंत क्षेत्र से मनीष कुमार विश्वकर्मा ने प्रथम एवं झिंगुरदा क्षेत्र से अनूप कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त युगल प्रतिस्पर्धा में जयंत क्षेत्र से मनीष कुमार विश्वकर्मा एवं सैफ अली पहले और मुख्यालय से अंकित कुमार और निगाही से आकाश साहू दूसरे स्थान पर रहे।

Next Post

भारत, चीन व यूरोपीय संघ समेत व्यापार साझेदारों पर नए अमेरिकी टैरिफ का प्रस्ताव, चीन पर अतिरिक्त 20% शुल्क की तैयारी

Thu Nov 26 , 2026
वाशिंगटन,  ट्रंप प्रशासन ने भारत, चीन, यूरोपीय संघ, ताइवान, वियतनाम, बांग्लादेश और अन्य व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है, जिसका उद्देश्य अत्यधिक उत्पादन को हतोत्साहित करना तथा फरवरी में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद घटे राजस्व की भरपाई करना बताया गया है। प्रशासनिक अधिकारी के […]

You May Like