इंजीनियर को लगाई सात लाख की चपत

जबलपुर। कछपुरा निवासी एक सिविल इंजीनियर को सात लाख  रूपए की चपत लगा दी गई। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीडित जसवंत सिंह ठाकुर ठाकुर 31 वर्ष निवासी कछपुरा  ने बताया कि वह पेशे से सिविल इंजीनियर है उसका ऑफिस  संजीवनी नगर में है,  मित्र नीतेश कुमार नेमा द्वारा   बताया गया कि उनके बुआ के लडक़े आशीष कुमार नेमा को अपना मकान बनवाना है उक्त बात 4 दिसम्बर 2022 से प्रारंभ हुई, निरंतर बातचीत होने के दौरान  5 मार्च 2023 को आशीष कुमार नेमा, श्रीमति अमिता नेमा एवं आयुष नेमा, नीतेश कुमार नेमा के साथ आये और मकान किस तरीके से बनना है, इसके संबंध में बातचीत हुई तो प्लॉट पर जाकर निरीक्षण किया और निरीक्षण करने के पश्चात मकान किस तरीके से बनना है उसका नक्शा बनाया तो नेमा परिवार को नक्शा पसंद आया। बातचीत के दौरान आशीष ने मकान बनाने के लिए बोल दिया।  काम शुरू हो गया। शुरूवात मेें तो नेमा परिवार हर काम के पैसे नगद दिए लेकिन बाद में कहने लगे कि उनका लोन रुका हुआ है आप पैसा  लगा दो बाद में हम दे देंगे मकान बनकर तैयार हो गया इस दौरान उसके सात लाख रूपए खर्च हुए है लेकिन नेमा परिवार उक्त रकम नहीं दे रहा है। अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि मामले की जांच  संजीवनी नगर पुलिस कर रही है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

शराब तस्करी में महिला समेत दो पकड़ाए

Wed Jul 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त महिला सहित दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से  400 पाव देशी शराब जप्त की गई। बेलखेड़ा थाना प्रभारी  श्रीमति सरोजनी टोप्पो ने बताया कि ग्राम कुआखेड़ा […]

You May Like

मनोरंजन