खरगे ने संविधान दिवस पर दी देशवासियों को शुभकामनाएँ

नयी दिल्ली 26 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा तथा देश की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

श्री खरगे ने गुरुवार को सोशल मीडिया ”एक्स” पर कहा, ”राजनीतिक लोकतंत्र तब तक टिक नहीं सकता, जब तक उसके आधार में सामाजिक लोकतंत्र न हो।” उन्होंने बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के इस कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान के मूल आदर्शों न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुता, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की रक्षा करना सबसे बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।

उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आजाद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू और बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर सहित उन सभी महान राष्ट्रनायकों को नमन किया, जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी।

श्री खरगे ने कहा, ”आइए, हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा तथा देश की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखने का पुनः संकल्प लें।”

 

Next Post

चित्रकूट के 42 गांवों में अब तक नहीं पहुंचा नल से जल, दिसंबर तक हर घर जल प्रमाणीकरण के निर्देश

Thu Nov 26 , 2026
चित्रकूट। जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में पेयजल योजनाओं की धीमी प्रगति पर अपर जिलाधिकारी स्वप्निल कुमार ने नाराजगी जताई। चांदी बांगर योजना के तहत 286 गांवों में से अब तक 247 में ही जलापूर्ति शुरू हो सकी है, जबकि 39 गांव अभी शेष हैं। वहीं, जीवीपीआर योजना के […]

You May Like