चित्रकूट के 42 गांवों में अब तक नहीं पहुंचा नल से जल, दिसंबर तक हर घर जल प्रमाणीकरण के निर्देश

चित्रकूट। जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में पेयजल योजनाओं की धीमी प्रगति पर अपर जिलाधिकारी स्वप्निल कुमार ने नाराजगी जताई। चांदी बांगर योजना के तहत 286 गांवों में से अब तक 247 में ही जलापूर्ति शुरू हो सकी है, जबकि 39 गांव अभी शेष हैं। वहीं, जीवीपीआर योजना के 69 गांवों में से 66 में पानी पहुंच चुका है और तीन गांवों में आपूर्ति शुरू होना बाकी है।

अपर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को शेष गांवों में जल्द जलापूर्ति शुरू कराने और दिसंबर 2026 तक सभी गांवों में हर घर जल प्रमाणीकरण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित समयसीमा में काम पूरा नहीं होने पर जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी भी दी।

 

Next Post

विवादों को कोर्ट पहुंचने से पहले सुलझाएंगे नगर सुरक्षा समिति के सदस्य

Thu Nov 26 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में पहली बार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और कम्युनिटी पुलिसिंग के संयुक्त तत्वावधान में 40 घंटे का सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करने का […]

You May Like