मॉ एवं पिता पर कलयुगी पुत्र ने बोला हमला, पिता की मौत

सिंगरौली । एक कामचोर कलयुगी पुत्र ने बीती मध्य रात सोते समय अपने मॉ एवं पिता पर लकड़ी से हमला बोल दिया, जहां इस घटना में आरोपी पुत्र के पिता की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसकी मॉ घायल है, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर में चल रहा है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चरकी के बहेराखांड टोला निवासी जगदेव बैगा ने अपने कामचोर पुत्र तुलसी बैगा को काम करने के लिए बार-बार कहने लगा। पुलिस के अनुसार बताया जाता है कि तुलसी बैगा को पिता की यह बात नागवार लगने लगी। मंगलवार एवं बुधवार की मध्य रात करीब 2 बजे जगदेव बैगा उम्र 55 वर्ष सो रहा था तभी आरोपी तुलसी बैगा मोटी सी लकड़ी लेकर हमला बोल कर पीटने लगा। हल्लागुहार सुन कर जगदेव की पत्नी रामकली बैगा उम्र 50 वर्ष बीच-बचाव करने पहुंच गई। इसी बीच सनकी युवक ने अपने मॉ पर भी हमला बोल दिया। बेबस मॉ अपने नजरों के सामने पति को पीटते देख बदहवास हालत में सन्न रह गई और इस दौरान जगदेव की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को मिली, मौके से पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करते हुये फरार आरोपी के तलाश में जुट गई है।

०००००००

इनका कहना

जगदेव अपने पुत्र को काम करने के लिए बोलता था और इसी बात को लेकर आरोपी तुलसी बैगा गुस्से में आकर आधी रात को पीट-पीट कर हत्या कर दिया। वहीं आरोपी की मॉ घायल है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

रामजी त्रिपाठी

प्रभारी उपनिरीक्षक, पुलिस चौकी कुंदवार

००००००

Next Post

ढोंगा बांध के भू-अर्जन पर किसानों का हंगामा, निर्माण कार्य पर ब्रेक

Wed Nov 25 , 2026
देवसर । जिले के देवसर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोंगा में बांध निर्माण परियोजना के लिए किए जा रहे भू-अर्जन को लेकर किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आया। भू-अर्जन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए 18 से अधिक प्रभावित किसान निर्माण स्थल पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण […]

You May Like