भोपाल में हॉकी का जुनून, टीम इंडिया की जीत पर दर्शकों में उत्साह; 28 नवंबर को होगा फाइनल

भोपाल। आयोजित महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 19 नवंबर से शुरू हुई इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में एशिया की छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहली बार मध्य प्रदेश में इस स्तर की हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। 22 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन किया था।

खास बात यह है कि भोपाल के दर्शकों के लिए स्टेडियम में एंट्री पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। भारतीय टीम के मुकाबलों के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं और टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

भारतीय टीम अब तक अपने चारों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। भारत ने मलेशिया और थाईलैंड समेत अपने शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि चीन के खिलाफ भी पिछले मुकाबले में जीत हासिल की। दर्शकों को उम्मीद है कि भारतीय टीम अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी और चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम करेगी। अब सभी की निगाहें 28 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।

Next Post

देवउठनी एकादशी से शुरू हुई नर्मदा परिक्रमा, हजारों श्रद्धालु रवाना

Wed Nov 25 , 2026
ओंकारेश्वर। देवउठनी एकादशी के साथ ही पवित्र नर्मदा नदी की परिक्रमा शुरू हो गई है। हजारों श्रद्धालु पैदल और वाहनों से नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना हो रहे हैं। कई भक्त चातुर्मास पूरा करने के बाद यात्रा पर निकले हैं, तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु नई परिक्रमा शुरू कर रहे […]

You May Like