देवउठनी एकादशी से शुरू हुई नर्मदा परिक्रमा, हजारों श्रद्धालु रवाना

ओंकारेश्वर। देवउठनी एकादशी के साथ ही पवित्र नर्मदा नदी की परिक्रमा शुरू हो गई है। हजारों श्रद्धालु पैदल और वाहनों से नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना हो रहे हैं। कई भक्त चातुर्मास पूरा करने के बाद यात्रा पर निकले हैं, तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु नई परिक्रमा शुरू कर रहे हैं।

पैदल परिक्रमा करने वाले भक्त दोनों तटों से करीब 4 हजार किलोमीटर का सफर तय करते हैं। इस यात्रा को पूरा करने में कई महीने से लेकर तीन साल तक का समय लग सकता है। वहीं, वाहन से परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु करीब 15 से 20 दिनों में यात्रा पूरी कर ओंकारेश्वर लौटते हैं।
परिक्रमा की शुरुआत गोमुख घाट से होती है और यात्रा पूरी होने पर श्रद्धालु अमरकंटक और समुद्र का जल ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि नर्मदा परिक्रमा, दर्शन और स्नान से पुण्य प्राप्त होता है।

Next Post

नोएडा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर कारोबारी से 24 लाख की ठगी

Wed Nov 25 , 2026
नोएडा।क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर एक कारोबारी से करीब 24 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-21 निवासी कारोबारी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिप्टो में निवेश किया था। शुरुआत में प्लेटफॉर्म पर मुनाफा दिखाया गया, लेकिन जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की, तो […]

You May Like