कृष्णा गुर्जर हत्याकांड, कांग्रेस नेता केपी कंसाना समेत 12 पर हत्या की एफआईआर

​मुरैना। बहुचर्चित कृष्णा गुर्जर हत्याकांड में पुलिस ने 9 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के भतीजे जोगेंद्र गुर्जर की शिकायत के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे अंबाह बायपास स्थित हरविलास पैलेस में एक कार्यक्रम के दौरान बंटी और धीरज गुर्जर सिगरेट पीने के बहाने कृष्णा को बाहर ले गए।
​बाहर पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते राइफल और बंदूकों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

एफआईआर में कांग्रेस नेता कृष्णपाल उर्फ केपी कंसाना, भानू, धीरज, जोगेंद्र, श्यामवीर और बलवीर पर सिर, सीने व पेट में गोली मारने के गंभीर आरोप लगे हैं। वारदात के बाद आरोपी स्कॉर्पियो और थार गाड़ियों से फरार हो गए। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने कृष्णा गुर्जर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Next Post

यात्री बस पलटी, 1 मृत, दर्जन भर घायल

Wed Nov 25 , 2026
सतना । जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बगिया मोड़ के निकट ण्क ियात्री बस के पलट जाने के कारण जहां एक यात्री की मौत हो गई वहीं दर्जन भर से अधिक घायल हो गए. घायल यात्रियों का उपचार जारी है. वहीं पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की […]

You May Like