क्रिकेट लीग में बायोमेक्ट्रोनिक्स ने जीता चांसलर कप

सीहोर। वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड पर फैकल्टी क्रिकेट लीग का आयोजन हुआङ फाइनल मुकाबला बायोमेक्ट्रोनिक्स और स्टाफ टीम के बीच हुआ जिसमें बायोमेक्ट्रोनिक्स ने जीत दर्ज कर चांसलर कप ट्राफी पर अपना कब्ज़ा जमाया. इस मौके पर वाइस चांसलर डॉ. टीबी श्रीधरन और डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस डॉ. प्रभाकर एस ने यह ट्रॉफी बायोमेक्ट्रोनिक्स के कप्तान डॉ पुष्पदन्त जैन को सौंपी. इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों की छह टीमों ने हिस्सा लिया. यह आयोजन विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों का एक हिस्सा था. बायोमेक्ट्रोनिक्स के डॉ अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच और स्टाफ के देवराज मेवाड़ा को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला.

 

 

Next Post

प्रकाश महोत्सव जुलुस का परमार मित्र मंडल ने किया स्वागत

Wed Nov 25 , 2026
आष्टा। सिख समाज के आराध्य एवं संस्थापक गुरूनानक देव जी के 557 वे प्राकट्यउत्सव का पर्व सिंधी समाज द्वारा प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया.स्थानीय गुरूद्वारा का साज सज्जा से सजाया गया तथा सिंधी समाज द्वारा महाप्रभात फेरी, झूलेलाल सॉई अभिषेक, भोग साहिब, लंगर प्रसादी आदि आयोजन किया गया. […]

You May Like