आष्टा। सिख समाज के आराध्य एवं संस्थापक गुरूनानक देव जी के 557 वे प्राकट्यउत्सव का पर्व सिंधी समाज द्वारा प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया.स्थानीय गुरूद्वारा का साज सज्जा से सजाया गया तथा सिंधी समाज द्वारा महाप्रभात फेरी, झूलेलाल सॉई अभिषेक, भोग साहिब, लंगर प्रसादी आदि आयोजन किया गया. नगर में सिंधी समाज ने भव्य जुलुस निकाला. कैलाश परमार मित्र मंडल ने पूज्य सिन्धी पंचायत अध्यक्ष मनोहर भोजवानी, सुशील भोजवानी,नरेश लखानी, हरीश मोटवानी, हीरालाल मोटवानी, किशन भोजवानी, कैलाश भोजवानी, लालबहादुर मोटवानी, चंदर भोजवानी, मनोज दादलानी, हीरालाल भोजवानी, दौलत रामानी, दिलीप भोजवानी, नारायण बत्रा, चंचल मोटवानी, हीरालाल चंदनानी, मनीष साधवानी का स्वागत किया. इस अवसर पर अनिल प्रगति, प्रदीप प्रगति, सुरेन्द्र सिंह परमार एडवोकेट, सुनिल प्रगति, पल्लव जैन एडवोकेट आदि ने स्वागत किया.
