भाजपा-अकाली दल गठबंधन का दोबारा जुड़ना पंजाब की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण कदम : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने का स्वागत करते हुए इसे पंजाब की राजनीति और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। श्रीमती गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि भाजपा और अकाली दल का रिश्ता बेहद पुराना और मजबूत रहा है। दोनों दलों के दोबारा साथ आने से पंजाब, पंजाबियों और पंजाबियत को नई मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन की वापसी से पंजाब के विकास और समृद्धि को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इस राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। दोनों दलों के बीच पुराने संबंधों की बहाली पंजाब के हित में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में भाजपा के नेतृत्व और अकाली दल के सहयोग से पंजाब विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से पंजाब अपना पुराना गौरव और वर्चस्व फिर से हासिल करेगा। श्रीमती गुप्ता ने भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन के इस नए राजनीतिक अध्याय के लिए दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

.....

Next Post

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर घमासान, कांग्रेस ने पेश की 130 सीटों की दावेदारी; अमेठी-रायबरेली पर अड़ी पार्टी

Tue Nov 24 , 2026
नई दिल्ली . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात पर भाजपा को कड़ी चुनौती देने के उद्देश्य से सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर औपचारिक मंथन का दौर शुरू हो चुका है. बैठक में इस बात पर सैद्धांतिक सहमति बनी है कि गठबंधन का स्वरूप […]

You May Like