सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, चार घायल

इंदौर: नेपानगर से लौट रहे पांच युवकों की कार रविवार देर रात सिमरोल के नए बायपास पर हादसे का शिकार हो गई. कोल्ड स्टोरेज के सामने ओवरटेक करने के दौरान कार सामने से आ रही एसयूवी से टकरा गई. टक्कर में कार चला रहे 28 वर्षीय अमित की मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे भाई समेत चार लोग घायल हो गए. हादसे के बाद एसयूवी सवार वाहन मौके पर छोड़कर चले गए.
हादसा रात करीब तीन बजे हुआ. खजराना के पुष्प नगर में रहने वाले अमित पुत्र अगस्टेन फ्रांसिस, चचेरा भाई रोहित उम्र 35 साल, निलेश उम्र 38 साल और उनके दोस्त फैजान उम्र 21 साल व शादाब नेपानगर से इंदौर लौट रहे थे. परिवार के लोगों के मुताबिक, अमित और रोहित अपनी चचेरी बहन से मिलने गए थे. एक दिन पहले ही रोहित ने सेकंड हैंड कार खरीदी थी. इसी के बाद सभी ने नेपानगर जाने का कार्यक्रम बनाया था.

ओवरटेक के दौरान कार एसयूवी से भिड़ गई. गंभीर रूप से घायल अमित ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. बाकी चारों को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं. अमित और रोहित पेंटिंग का काम करते थे, जबकि निलेश एक कंपनी में नौकरी करता है. अमित माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसके एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है. सिमरोल पुलिस एसयूवी और उसके सवारों की जानकारी जुटा रही है. वाहन में कितने लोग थे, यह स्पष्ट नहीं है, दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है.

Next Post

मदिरापान गाने के BTS में दिखा सलमान का अलग अंदाज, घुटने में चोट के बावजूद नहीं रुकीं चित्रांगदा सिंह

Tue Nov 24 , 2026
Chitrangda Singh Knee Injury: मुंबई, घुटने की चोट के बाद भी चित्रांगदा सिंह का जज्बा और सलमान खान के बेफिक्र स्वैग ने मदिरापान गाने के बिहाइंड द सीन वीडियो को बेहद खास बना दिया है। सलमान खान की फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस का मदिरापान गाना दर्शकों के […]

You May Like