श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर होगा भजन-कीर्तन एवं गुरु पूजन

ग्वालियर। प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पूर्णिमा पर श्री कृष्णायन आदर्श गौशाला, लालटिपारा मुरार में मंगलवार, 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे भक्ति एवं श्रद्धा के साथ धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर भजन-कीर्तन, गुरु पूजन एवं श्रद्धापूर्वक लंगर प्रसादी का आयोजन होगा। आयोजन के माध्यम से गुरु नानक देव के प्रेम, सेवा, सिमरन और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

गौशाला परिवार की ओर से सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुजन से आयोजन में शामिल होने की अपील की गई है। आग्रह किया गया है कि इस अवसर पर गुरु महाराज के चरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर सेवा और संगत का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Next Post

इंग्लैंड ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम घोषित

Mon Nov 23 , 2026
ग्वालियर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड ए महिला टीम के खिलाफ आगामी घरेलू मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने ग्वालियर की युवा बल्लेबाज एवं स्टार ऑल राउंडर अनुष्का शर्मा पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें टी20 और वनडे (एकदिवसीय) दोनों फॉर्मेट […]

You May Like