विरोध करने वाले रास्ते में मिलते तो वहीं ‘दूसरा कार्यक्रम’ कर देते: राजा भैया

सतना: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया रविवार शाम मैहर पहुंचे। उन्होंने त्रिकूट पर्वत स्थित मां शारदा शक्तिपीठ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इससे पहले उन्होंने चित्रकूट पहुंचकर भगवान कामदगिरि की परिक्रमा की थी।

मैहर में मां शारदा के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान राजा भैया ने आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कुंडा में आयोजित कथा और उससे जुड़े विरोध के सवाल पर बेबाक प्रतिक्रिया दी। मीडिया ने उनसे सवाल किया कि आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को प्रयागराज से कुंडा सडक़ मार्ग से प्रशासन को जानकारी दिए बिना और सरकारी सुरक्षा के बगैर ले जाया गया था। इस दौरान विरोध की आशंका भी जताई जा रही थी। इस पर राजा भैया ने कहा कि यदि विरोध करने वाले रास्ते में मिल जाते तो उनके लिए वहीं ‘दूसरा कार्यक्रम’ कर दिया जाता। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को मौके पर ही जवाब दिया जाता।

कथा निर्विघ्न संपन्न होने पर जताया आभार

कुंडा में हाल ही में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा आयोजित हुई थी। राजा भैया ने कहा कि कथा बिना किसी विरोध और अप्रिय घटना के निर्विघ्न संपन्न हो गई। उन्होंने इसका श्रेय मां शारदा और बजरंगबली की कृपा को दिया। राजा भैया के मुताबिक, उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे पूरी व्यवस्था स्वयं हनुमान जी ने संभाल रखी हो। उन्होंने कहा कि इसी आस्था और कृतज्ञता के भाव से पहले चित्रकूट में भगवान कामदगिरि की परिक्रमा की और इसके बाद मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर पहुंचे। राजा भैया की इस यात्रा के दौरान धार्मिक आस्था के साथ कुंडा में आयोजित कथा और उससे जुड़े घटनाक्रम पर उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय रही

Next Post

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. सिंघल ने बढ़ाया जीआरएमसी का गौरव

Mon Nov 23 , 2026
ग्वालियर। जीआरएमसी के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रो डॉ. शक्ति सिंघल ने नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। 21 एवं 22 नवंबर को आयोजित रीढ़ एवं मेरुदंड की चोटों से संबंधित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (इसीकॉन-2026) में उन्होंने विशेषज्ञ व्याख्यान देने के साथ कई वैज्ञानिक […]

You May Like