उप मुख्यमंत्री ने भावी चिकित्सकों से सुरक्षा व स्वच्छता विषय पर किया संवाद

रीवा, मेडिकल कॉलेज में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भावी चिकित्सकों व चिकित्सा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए अस्पतालों में सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया. संवाद के दौरान चिकित्सकों ने कार्यस्थल की व्यावहारिक चुनौतियां साझा कीं, जिन्हें उप मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. शशिधर प्रसाद गर्ग, अधीक्षक डॉ. प्रियंक शर्मा एवं सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद यदलवार, डॉ. सिद्धार्थ जैन एवं डॉ. मैत्री चौरे उपस्थित रहे. कार्यक्रम में चिकित्सकों की भूमिका, जिम्मेदारियों एवं अस्पतालों में कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा की गई.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से सीधे संवाद करते हुए अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था की कमी, शौचालयों एवं अन्य स्थानों पर स्वच्छता की समस्या तथा स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर कार्य वातावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से सुना. साथ ही, एक चिकित्सक के रूप में आने वाली चुनौतियों, कर्तव्यों, संवेदनशीलता एवं मरीजों के प्रति जिम्मेदारी पर भी अपने विचार साझा किए. चिकित्सकों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को खुलकर उनके समक्ष रखा. उप मुख्यमंत्री ने इन विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा चिकित्सकों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ कार्यस्थल सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया. यह कार्यक्रम चिकित्सकों के लिए न केवल मार्गदर्शन का अवसर रहा, बल्कि अपनी समस्याओं को सीधे शासन के समक्ष रखने और स्वास्थ्य व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की दिशा में संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी बना.

Next Post

कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय सोमवार को गरीबी उन्मूलन पर आयोजित करेगा विशेष कार्यशाला

Sun Nov 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 नवंबर 2026 (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को यहां स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में गरीबी उन्मूलन विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज […]

You May Like