साथ रहने से इनकार करने पर किन्नर ने साथी पर किया हमला

जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत लकडग़ंज में साथ रहने से इनकार करने पर नाराज एक किन्नर ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, लकडग़ंज में विशाल बैंड के सामने रहने वाला फैजल खान शहर के निजी हॉस्पिटल में चौकीदारी का काम करता है।

वह मुन्नू खान उर्फ मोना किन्नर के साथ रहता था। बीती रात 2 बजे दोनों घर के बाहर सीढिय़ों के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान फैजल ने मुन्नू खान उर्फ मोना से साफ कह दिया कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता और वापस अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहेगा। फैजल का यह फैसला सुनते ही मुन्नू खान उर्फ मोना आक्रोशित हो गया और धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

Next Post

धैर्या ने यूएई में रचा इतिहास, चार पदक जीतकर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Sun Nov 22 , 2026
ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर ग्वालियर की नौ वर्षीय धैर्या साहू ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश का नाम रोशन किया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास अल खैमा में आयोजित एएमपीसी एशियन चैंपियनशिप-2026 में धैर्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत और एक कांस्य सहित […]

You May Like