रेसकोर्स रोड पर सट्टा लगाते ग्वालियर के दो युवक धराए

इदौर: तुकोगंज पुलिस ने रेसकोर्स रोड पर आइडिया मल्टी के गेट के सामने सट्टा लगाते ग्वालियर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनके डेटा के आधार पर सट्टे से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, आरोपियों केू नाम अनमोल जोशी निवासी घोसीपुरा और मयंक कुशवाह निवासी बहोड़ापुर, जिला ग्वालियर बताए गए हैं.

दोनों सट्टे की गतिविधियों में लिप्त पाए गए. दोनों आरोपियों के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है. आरोपियों के मोबाइल फोन का डेटा, कॉल डिटेल और ऑनलाइन लेनदेन की जानकारी खंगाल रही है. साथ ही इंदौर और ग्वालियर से जुड़े संभावित सट्टा नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

Next Post

मंडई में चाऊमीन खाने से 118 बच्चे बीमार

Sun Nov 22 , 2026
बालाघाट:जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरी में 21 नवंबर को आयोजित मंडई (मेले) के दौरान चाऊमीन खाने से 118 बच्चे फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार हो गए। बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार शुरू […]

You May Like