प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊँचाई पर : रविशंकर प्रसाद

पटना, 21 नवम्बर (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सशक्त नेतृत्व में डबल इंजन की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकार बिहार को विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज बिहार की पावन भूमि वैशाली से लगभग 34 हजार करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं शुभारंभ कर बिहार के विकास को ऐतिहासिक गति दी। साथ ही, गंगा नदी पर नवनिर्मित भव्य “नीतीश सेतु” का लोकार्पण कर बिहारवासियों को एक अभूतपूर्व सौगात समर्पित की।

इस ऐतिहासिक अवसर पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री प्रसाद सम्मिलित हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी का उद्बोधन सुना और विकसित बिहार के उनके संकल्प एवं विजन को आत्मसात किया।

इस अवसर पर श्री प्रसाद ने राजग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सैकड़ों लाभार्थियों को संबंधित योजना का कार्ड वितरित कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्री प्रसाद ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मोदी जब भी बिहार आते हैं, बिहार के लिए अनेक सौगातें लेकर आते हैं। इसके लिए समस्त बिहारवासी हृदय से उनका धन्यवाद करते हैं।

 

Next Post

सिंहस्थ-2028 के लिए नव आरक्षकों का छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू

Sat Nov 21 , 2026
इंदौर. सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में 79वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं का छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देशन में आयोजित यह प्रशिक्षण 28 नवंबर तक चलेगा. पहले […]

You May Like

मनोरंजन